फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर रहा जाम, आवाम रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन

शामली। रोजाना की भांति शहर में बुधवार को भी जाम लग गया। जाम लगने से लोग परेेशान हो गए। बाद में पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
जाम शहर के लिए नासूर बन गया है। मेरठ-करनाल हाईवे पर रोजाना जाम लगा रहता है। इसी कारण पूरा शहर जाम हो जाता है। बुधवार को नगर के एसटी तिराहे पर जाम लग गया। नतीजतन रेलपार बाईपास, अस्पताल रोड, धीमानपुरा फाटक सहित कई जगह जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
करंट से व्यक्ति झुलसा
बाबरी। बाबरी के हिरनवाड़ा गांव निवासी राजपाल बकरी के लिए पेड़ पर चढ़ पत्ते तोड़ रहा था। पेड़ के नीचे हाईटेंशन लाइन जा रही है। इसी दौरान पेड़ की टहनी टूटकर लाइन पर गिर गई, जिससे पेड़ में करंट आ गया। राजपाल झुलस गया। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल से बैट्री चोरी
शामली। नगर के मोहल्ला सरजीत कॉलोनी में स्थित जूनियर हाईस्कूल का ताला मंगलवार की रात चोरों ने तोड़कर वहां रखा इंवर्टर और बैट्री चोरी कर लिया। मामले की शिकायत विद्यालय की संचालिका लक्ष्मी शर्मा ने पुलिस को की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें