फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवी रमन के जन्मोत्सव पर हुई विभिन्न प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के लिए विज्ञान का अध्ययन जरूरी
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के बैनरतले वैज्ञानिक सीवी रमन के जन्मदिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों पर व्याख्यान और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जनपद के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। शिक्षकों ने सभी को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वैज्ञानिक सीवी रमन के जन्मदिवस पर जनपद स्तरीय भारतीय वैज्ञानिकों पर व्याख्यान और मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक गुलशन राय संगल ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को उनके जीवन परिचय के बारे में बताते हुए उनके पदचिह्नों पर चलकर विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान के शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक वीके गुलाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 17 कॉलेजों के 220 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मॉडल, व्याख्यान और चार्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी कामयाबी की प्रार्थना की। निर्णायक की भूमिका नीरज, बाल किशोर, पवन कुमार, सुरभी, अशोक और अनिल कुमार रहे। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सोमदत्त आर्य ने किया। इस दौरान अंकुर कुमार, योगेंद्र सैनी, अक्षय पुंडीर, रवींद्र कुमार, अशोक कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची
मॉडल प्रतियोगिता में आकृति प्रथम, हिमांशु द्वितीय व मृदुषी तृतीय रही। वहीं व्याख्यान में अंजलि प्रथम, शांतनु शर्मा द्वितीय व मानसी तृतीय रही। चार्ट प्रतियोगिता में विकास तोमर प्रथम, शिवम सिंघल द्वितीय व वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें