फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी आयात पर लगे रोक, कोल्हू से हटे प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी आयात पर लगे रोक
विज्ञापन

शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन कार्यकर्ताओं ने चीनी आयात पर रोक लगाने और गन्ना पेराई के लिए कोल्हू पर प्रतिबंध न लगाने की मांग की है। इस बारे में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष राजबीर मुंडेट ने किसानों के साथ शामली गन्ना समिति कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि गन्ना सीजन 2017-18 में गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए तथा पूरे वर्ष चीनी का दाम 4000 रुपये प्रति क्विंटल रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेश से चीनी का आयात होने से देश के गन्ना उत्पादक किसानों की परेशानियां बढ़ेंगी, जिसके चलते चीनी आयात पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। इसके अलावा गन्ना पेराई के लिए कोल्हुओं पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए, बल्कि कोल्हू संचालन के लिए निशुल्क बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। इस दौरान रणधीर सिंह, अरविंद कुमार, सोमपाल, राजपाल सिंह, वीरसैन, विनय, नबाव, अजेश शर्मा, पवन, धमेंद्र, लियाकत, अमरपाल और अय्यूब हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन
चरथावल(शामली)। विद्युत उपकेंद्र प्रभारी जेई ओम प्रकाश कुशवाह ने बताया कि पांच हजार से अधिक बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। लोगों की समस्या के समाधान के लिए बुधवार को चरथावल विद्युत केंद्र पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास विद्युत कनेक्शन नहीं हैं या बिजली बिल बकाया है, वह कैंप में आकर अपनी समस्या का समाधान करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें