फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग को जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

आर्यपुरी में ट्रक की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका की सहेली की ओर से अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र में खेड़ीकरमू निवासी विशाखा शर्मा पुत्री महेश शर्मा अपनी सहेली पूजा पुत्री नरेंद्र सिंह के साथ नगर के आर्यपुरी में स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती है। सोमवार की शाम वह दोनों कोचिंग के लिए साइकिल से आर्यपुरी में आ रही थी। बताया जाता है कि जैसे ही नाला पटरी के पास मेरठ-करनाल हाईवे को क्रास लगने लगी, तो एक ट्रक चालक ने विशाखा की साइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें विशाखा गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया। परिजनों ने छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन छात्रा की रास्ते में मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, शाम को मृतका की सहेली पूजा ने ट्रक चालक के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल सवार किशोर घायल
कैराना। सोमवार दोपहर मोहल्ला आलखुर्द निवासी बादल साइकिल से शामली रोड पर आईसीआई बैंक के पास जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक ने बादल की साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे बादल घायल हो गया। बाद में आसपास के लोग घायल किशोर को डाक्टर के पास ले गये। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें