फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगा म्हाडी पर श्रद्घालुओं ने निशान चढ़ा मांगी मन्नतें

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता।
विज्ञापन

नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता के अलावा हथछघोया, मानकपुर, मालैंडी, गढ़ी अब्दुल्ला खां आदि गांव में स्थित गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पर मंगलवार को अनंत व्चौदस के अवसर पर विशाल मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्घालुओं ने प्रसाद व निशान च ़ा य्मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में गोगा म्हाड़ी पर मेला कमेटी अध्यक्ष सुखमाल सिंह ने बताया कि मेला दशमी से चौदस तक तीन दिन तक निशान चढ़ाया जाता है। गोगा म्हाड़ी पर सुबह हवन पूजन कर प्रसाद चढ़ाया गया। वहीं, भक्तों ने प्रसाद और नीले झंडे का निशान चढ़ाकर अपने परिजनों के लिए सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी। गढ़ीपुख्ता गोगा म्हाड़ी के परिसर में मेले का आयोजन किया गया। सर्कस में मौत का कुंआ एवं कई प्रकार के हिंडौले का आयोजन किया गया। बच्चे व महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए गए। इस दौरान आसपास के क्षेत्रीय गांव ताना, पेलखा, ओदरी, मालैंडी, जंधेडी, कैल शिकारपुर, राझड़, दुल्ला खेड़ी, खेड़की, पठानपुरा के लोग मेले में अपने ट्रैक्टर ट्राली, भैंसा बुग्गी, आदि यातायात साधनों से पहुंचे। वहीं, गोगा म्हाड़ी पर देर शाम महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान नवाब सिंह, भोपाल, मंगता कश्यप, हरवीर, अमित सैनी, भगत राजकुमार सैनी, नरेंद्र तोमर, पुजारी पप्पू उपाध्याय, मैनपाल, महेंद्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें