फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव रहित रेलवे फाटक दे रहे हादसों को न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रेलवे महकमे के अधिकारियों की लापरवाही के कारण दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 33 मानवरहित रेलवे फाटक हादसों को न्योता दे रहे हैं। करीब पांच सालों में 15 हादसों में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। डेढ़ साल समाप्त होने के बाद मात्र 68 रेलवे फाटकों पर अंडरपास- निर्माण कार्य पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

165 किलोमीटर लंबाई वाले दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर नानौता रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण का शिलान्यास रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दिसंबर 2016 में कर चुके हैं। रेलवे मंत्रालय दोहरीकरण व विद्युतीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर चुकी है। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कुल 149 रेलवे फाटक है। दोहरीकरण के तहत पिछले डेढ़ साल में उत्तर रेलवे का निर्माण खंड 68 रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण करा पाया है। 81 रेलवे फाटक ऐसे हैं, जिनपर अंडरपास का निर्माण किया जाना है, जिसमें 48 रेलवे फाटक गेट वाले हैं। 33 रेलवे फाटक मानवरहित फाटक है। पिछले पांच सालों में रेलवे हादसों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अभी तक 15 घटनाएं हुई है। ज्यादातर ट्रेन हादसों की घटनाएं रामपुर मनानी, बडा़ैत- कासिमपुरखेडी, गोहरनी, बागपत बड़ा़ैत, एलम रेलवे फाटकों पर हुई है। वर्ष 2014 में चार घटनाओं में 16 लोग घायल हुए थे। वर्ष 2013 में गोहरनी रेलवे फाटक में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मानवरहित जैसे रेलवे फाटक समाप्त करके अंडरपास व ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। फिलहाल 68 रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण हो पाएगा।
विज्ञापन

रेलवे हादसों का ब्योरा।
वर्ष - घटनाएं
1- 2017- शून्य ।
2- 2016- चार
3- 2015- एक
4- 2014- चार
5- 2013- छह
-----------------
33 मानवरहित रेलवे फाटक का ब्योरा
--------------------------
1- लोनी- खेकड़ा के बीच रेलवे गेट नंबर 14, 16, 17 ।
2- खेकड़ा- बागपत के बीच रेलवे गेट नंबर 21, 22 ए, 24, व 27 ।
3- बागपत- बडा़ैत के बीच रेलवे गेट नंबर 31,33, 34,35,37,38,39।
4- बडा़ैत- कासिमपुर खेड़ी के बीच गेट नंबर 56।
5- कासिमपुर खेड़ी- कांधला के बीच गेट नंबर 64, 71,73, 75, 77 ।
6- कांधला-शामली के बीच गेट नंबर -82 ।
7- शामली हिंड के बीच गेट नंबर - 91 ।
8- हिंड -थानाभवन के बीच गेट नंबर-100, 103।
9- थानाभवन- ननौता के बीच गेट नंबर- 114 ।
10- ननौता रामपुर के बीच गेट नंबर- 119-124।
11- रामपुर- मनानी के बीच गेट नंबर- 128 ।
12- मनानी टपरी के बीच गेट नंबर - 139-143 ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें