फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक ने मांगी फीस की रसीद, तो छात्रा को निकाल दिया स्कूल से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

अभिवावक के फीस की रसीद मांगे जाने से आक्रोशित प्रधानाचार्य ने छात्रा को स्कूल से निकाल दिया। इससे छात्रा की परीक्षा छूट गई। अभिवावक ने मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

गांव डांगरोल निवासी अरुण की 13 वर्षीय बेटी मनू प्राइड स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। अरुण के अनुसार शनिवार सुबह मनू स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने छात्रा पर फीस लाने का दबाव बनाया। सूचना पर उन्होंने स्कूल में पहुंचकर फीस जमा कर दी। फीस की रसीद मांगने पर प्रधानाचार्य आक्रोशित हो गईं। वहां पहुंचे छात्रा के चाचा धीरज के साथ भी उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। अरुण ने प्रधानाचार्य से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने छात्रा को स्कूल से निकाल दिया। परीक्षा छूटने से छात्रा मानसिक तनाव से गुजर रही है। अरुण ने मंगलवार को मामले की शिकायत डीएम से करते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में प्रधानाचार्या नीलम तोमर ने बताया कि उनके स्कूल की मान्यता कक्षा आठ तक है, उनके स्कूल में इससे ऊपर की शिक्षा के लिए एक अध्यापक कोचिंग देते हैं, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें