थानाभवन।
बुधवार को बजरंग दल के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने खतौली ट्रेन हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित दी। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ गांव ठिरवा, काजीपुरा, मस्तगढ़, नौजल के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन कर 108 हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण की उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर रोहित त्यागी, मोंटी, शिवम, बिल्लू, आशू, अमरीश, दुष्यंत, प्रशांत, अजय, मनीष आदि रहे।