विकास कार्यों की हकीकत जानी
गढ़ीपुख्ता। उपनिदेशक पंचायत एके सिंह ने क्षेत्र के कई गांव में प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यों की जांच की। उन्होंने प्रधानों को गुणवत्तापूर्वक ही कार्य कराने के निर्देश दिए।
रविवार को कस्बा क्षेत्र के गांव मालेंडी, पेलखा, ओदरी, खेड़की, राझड़, टोड़ा, सिकंदरपुर आदि गांव में पंचायत उपनिदेशक एके सिंह ने विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। उक्त ग्राम पंचायतों के वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2017-18 के बैंक स्टेटमेंट एवं उक्त धनराशि से वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में कराए गए कार्यों का विवरण व्यय बाउचर्स एवं वांछित अभिलेखों की रोड, खड़ंजा, स्कूल, तालाब के सुंदरीकरण की जांच की। इस दौरान ग्राम पंचायत एडीओ मांगेराम शर्मा, ग्राम प्रधान अश्वनी पंवार, मनोज पंवार, ग्राम सचिव वैभव निर्वाल, ग्राम प्रधान अतुल कुमार, ग्राम सचिव अनुज गोतम, ग्राम प्रधान खेड़की मोहनलाल, ग्राम प्रधान सोनू, ग्राम सचिव अरुण मौजूद रहे।