फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट रहा यमुना का जलस्तर, प्रशासन ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कई दिनों से पहाड़ों में बारिश रुकी हुई है, जिसके चलते यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। शनिवार को 229.10 यमुना का गेज नापा गया। यहीं नही जल के बहाव की गति भी घटकर आधी रह गई। जिसके चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज से बुधवार को यमुना में एक लाख 37 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बृहस्पतिवार रात एक बजे यमुना का जल स्तर 229.70 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन पहाड़ों में बारिश रुकने के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी नहीं छोड़ा गया। जिसके बाद यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया। शुक्रवार को यमुना का जल स्तर 229.58 मीटर नापा गया था जो शनिवार शाम पांच बजे तक घटकर 229.10 मीटर रह गया। शनिवार को यमुना में पानी का बहाव भी 12 किमी प्रति घंटा से घटकर छह किमी प्रति घंटा रह गया। केंद्रीय जल आयोग के कार्य कुशल सहायक अजयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को हथनी कुंड बैराज से केवल 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उक्त पानी के कारण यमुना की गति व स्तर में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। यमुना में अब कोई खतरा नहीं है और यदि बैराज से पानी नहीं छोड़े गया तो पानी ओर घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें