व्हाट्सएप पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट
थानाभवन(शामली)। व्हाट्सएप ग्रुप पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने से खलबली मच गई। युवक ने आरोपी के खिलाफ थानाभवन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव भैंसानी ईस्लामपुर निवासी इरफान ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप में एक युवक ने उसके धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इससे उसकी धार्मिक भावना आहत हुई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्रुप एडमिन व पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।