झिंझाना।
ईद के मद्देनजर झिंझाना थाने में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें लोगों ने क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री का मुद्दा उठा। अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मंगलवार को थाना झिंझाना में अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने कस्बा और क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों के साथ शांति समिति बैठक की। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार सौहार्द पूर्वक मनाया जाए। किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए। लोगों ने कहा कि कस्बा झिंझाना में मोहल्ला माजरा से लेकर गांव अलीनगर तक विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से कच्ची शराब और मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। अपर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि ऐसे मामले में गंभीरता से कार्रवाई कराई जाए। बैठक का संचालन धनंजय कौशिक ने किया। थाना प्रभारी भगवत सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सरफाज खां, पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल, नौशाद कुरैशी, चंदू कश्यप, वाजिद टपराना, हाजी सलीम, आलमगीर, डॉक्टर मेघराज, सुनील बंसल, सतेंद्र तोमर, अजय बंसल, जसवीर चौहान, डॉक्टर गजराज, आनंद चंचल, बाबर, शराफत खां आदि मौजूद रहे।