शामली। कांधला के हाजीपुरा दुगड्डा निवासी सलीम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति उससे हर माह दस बोरी गेहूं, 15 बोरी चावल, एक सौ लीटर मिट्टी तेल तथा पांच हजार रुपये महीना मांग रहा है। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। बुग्गी में मारी टक्कर, एक घायल
शामली। बहावड़ी निवासी जगमेर बुधवार को अपनी भैंसा बुग्गी लेकर खेत में जा रहा था। जब वह काबड़ौत पुल के पास पहुंचा, तो ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में जगमेर घायल हो गया। इसके अलावा बुढ़ाना जा रहे बाइक सवार युवक को भी ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मार दी।