फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में 300 साल पुराना पेड़ धराशायी

Tue, 31 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
विज्ञापन
storm - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मौसम का बदला मिजाज लोगों की परेशानियों का कारण बन रहा है। रविवार रात आई आंधी और बरसात में कई स्थानों पर पेड़ टूट गए। इससे कई जगह आवागमन प्रभावित हुआ तो कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रही। 
विज्ञापन

  रविवार रात करीब नौ बजे आसमान में बादलों की गरज के साथ आंधी और बरसात शुरू हो गई। बरसात सुबह करीब सात बजे तक जारी रही। इस दौरान गांव सिक्का के मजरा गोमतीपुर में 300 साल पुराना बरगद का पेड़ धराशायी हो गया। इसकी चपेट में आने से ग्रामीण मेघश्याम के मकान की दीवार भी टूट गई। ग्राम प्रधान रेखा, श्रीराम और अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
  उधर, गांव लिलौन में और गढ़ीपुख्ता मार्ग पर पेड़ टूटने की वजह से आवागमन प्रभावित रहा। कई घंटे बाद ग्रामीणों ने मशक्कत करके पेड़ को रास्ते से हटवाया। तब जाकर हालात सुधरे। उधर, रातभर बरसात के कारण गांव शेखुपुरा में जबरदस्त जलभराव हो गया। गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले पर अतिक्रमण हो रहा है। इससे गंदा पानी गलियों में भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें