फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर बैंक खातों से निकाले 3.25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर खातों से निकाले 3.25 लाख
विज्ञापन

शामली, कांधला। बैंक अधिकारी बन एक युवक की खातों की जानकारी लेने के बाद 3.25 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। युवक ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी रमन कुमार का कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। दो दिन पूर्व युवक के मोबाइल पर अज्ञात कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने अपने को भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बताते हुए युवक से उसके खाते की डिटेल ली। आरोप है कि कुछ देर फिर से दूसरे नंबर से युवक के मोबाइल पर फोन आया, फोन करने वाले युवक ने अपने आप को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताते हुए खाते की डिटेल ले ली। कुछ देर बाद ही युवक के दोनों खातों से तीन लाख 25 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ली गई। युवक के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो, उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। युवक ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें