फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में फायर स्टेशन बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना में फायर स्टेशन स्थापित कराने की कवायद
विज्ञापन

शामली, कैराना। तहसील क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी शामली द्वारा तहसील प्रशासन से अग्निशमन केंद्र बनाने के लिए 4148 वर्ग मीटर भूमि की मांग की गई है।
कैराना का विस्तृत क्षेत्र होने, शामली रोड पर कंडेला के पास औद्योगिक एरिया होने तथा ऊंचा गांव में जल्द बनने वाले पीएसी कैंप व गुज्जरपुर में फायरिंग रेंज के कारण कैराना में अग्निशमन केंद्र की जरूरत को देखते हुए करीब एक माह पूर्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी शामली ने तहसील प्रशासन से 4148 वर्ग मीटर भूमि की मांग की थी। इसके बाद तहसील मुख्यालय ने रामड़ा बाईपास से करीब तीन किलोमीटर अंदर अग्निशमन केंद्र के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध करा दी थी, लेकिन उक्त भूमि का रास्ता संकरा होने, कैराना से तीन किलोमीटर दूर होने व इंडस्ट्रीयल एरिया से काफी दूरी होने के चलते उक्त भूमि पर अग्निशमन केंद्र नहीं बनाया जा सका। अब अपर जिलाधिकारी शामली की ओर से पुन : तीन जनवरी को एसडीएम कैराना के नाम पत्र भेजा गया, जिसमें अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए 4148 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले की प्रत्येक तहसील में दो यूनिट के फायर स्टेशन खोले जाने का प्रस्ताव है, जिसके लिए कैराना तहसील व ऊन तहसील से निशुल्क भूमि मांगी गई थी। ऊन तहसील ने मानक के अनुरूप जमीन उपलब्ध करा दी है, लेकिन कैराना तहसील में जो जमीन रामड़ा बाईपास से तीन किलोमीटर अंदर दिखाई गई वहां का रास्ता संकरा है। औद्योगिक एरिया काफी दूर होने के कारण दूसरे स्थान पर जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है।
अजीज खान प्रभारी फायर स्टेशन शामली।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें