शामली सिल्वर वेल्स स्कूल में रोल नम्बर देखती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
सोशल डिस्टेंस के साथ 295 छात्रों ने दी कंपार्टमेंट की परीक्षा
शामली। सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू हो गई है। जिले में मुख्यालय पर स्थित दो केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस और फेस मास्क पहनकर 295 छात्र पहले दिन परीक्षा में सम्मलित हुए जबकि 51 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
मंगलवार को सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट की परीक्षा जिला मुख्यालय पर स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल और सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली पर शुरू हुई। सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक हुई परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले छात्रों को केंद्र पर एंट्री देना शुरू कर दिया गया ताकि मुख्य गेट के बाहर छात्रों की भीड़ न लग सके। गेट पर छात्रों की स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था बनाई गई थी।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि पहले दिन हाईस्कूल की परीक्षा में कुल चार छात्रों में तीन उपस्थित रहे जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा। इंटर की परीक्षा में कुल 93 छात्रों में 80 ने परीक्षा दी जबकि 13 छात्र अनुपस्थित रहे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक कक्ष में 12 छात्रों ने परीक्षा दी। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एके गोयल ने बताया कि पहले दिन मंगलवार को हुई कंपार्टमेंट की परीक्षा में हाईस्कूल में कुल छह छात्रों में पांच ने परीक्षा दी जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा। इंटर की परीक्षा में कुल 192 में 156 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 36 छात्र अनुपस्थित रहे। स्कूल के गेट पर सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज करने के बाद एंट्री दी गई। थर्मल स्क्रीनिंग में सभी छात्र स्वस्थ मिले।
शामली सिल्वर वेल्स स्कूल में परीक्षा देने आई छात्राओं की थर्मल स्कैंनिक करते गार्ड- फोटो : SHAMLI