फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 29.33 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 29.33 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में सोमवार को पहली बार दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। 4500 के लक्ष्य के सापेक्ष 1320 लोगों को टीके लगाए गए। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 29.33 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
जिले में कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान में 29 बूथों पर टीकाकरण चल रहा है। रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी, पीएचसी बनत, पीएचसी लांक और पीएचसी सिलावर में कोवैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं, जबकि जिला अस्पताल व सीएचसी शामली समेत 24 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। सोमवार को सभी 29 बूथों पर 4500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य के सापेक्ष 1320 लोगों को टीके लगाए गए, जिनमें 592 लोगों को पहली डोज का और 728 लोगों को दूसरी डोज के टीक लगे हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 29.33 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 142984 लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 60798 लोगों को पहला टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 42.52 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग के 13562 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र में पांच बूथों पर 148 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को कैराना सीएचसी पर 57, पीएचसी भूरा पर पांच, पीएचसी कंडेला पर 38, पीएचसी डुंडुखेड़ा पर 30 व पीएचसी ऊंचागांव पर 18 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें