फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2769 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में 18 से 44 साल उम्र के दो हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 1578 लोगों को टीके लगाए गए। उधर, 45 प्लस के 1191 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि बुधवार को जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए 18 बूथों पर दो हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 1578 लोगों ने पहली डोज के टीके लगवाए। 18 प्लस वाले लोगों का टीकाकरण 78.90 प्रतिशत रहा और 161 वॉयल खर्च हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में 45 प्लस वाले लोगों का 24 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 2400 के लक्ष्य के सापेेक्ष 1191 लोगों केे टीके लगाए गए, जिनमें 1006 लोगों ने पहली डोज और 185 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इस तरह से टीकाकरण 49.63 प्रतिशत रहा और 121 वॉयल खर्च हुईं। महिला स्पेशल बूथ जिला अस्पताल, सीएचसी शामली, सेंट आरसी स्कूल, मुंडेट, सीएचसी झिंझाना रहे। जबकि हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली और वीवी इंटर कालेज शामली को अभिभावक स्पेशल बूथ बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें