फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली समेत प्रदेश की 27 मंडियां आधुनिक रूप से होगी विकसित -डीएम अखिलेश सिह ने शामली मंडी का निरीक्षण, व्यापारियों से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली सहित प्रदेश की 27 मंडियां आधुनिक रूप से होगी विकसित
विज्ञापन

शामली। शामली मंडी को आधुनिक रूप से विकसित करने के लिए प्रदेश की 27 मंडियों में शामिल किया गया है। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने शामली मंडी का निरीक्षण किया। डीएम ने व्यापारियों को अवगत कराया कि शामली मंडी को आधुनिक रूप से विकसित करने के लिए सड़कें, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और व्यापारियों के लिए किराए के लिए गोदाम निर्माण कराया जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11बजे डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने शामली पहुंचकर मंडी का निरीक्षण किया। मंडी निरीक्षण करने के बाद कार्यालय में मंडी समिति के सचिव से वार्ता की। मंडी के व्यापारियों ने डीएम अखिलेश कुमार को अवगत कराया कि दुकानों के पीछे अपने अतिक्रमण को हटा लिया गया है। डीएम ने व्यापारियों को अवगत कराया कि प्रदेश की 27 मंडियों में शामली मंडी को भी आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से मंडी में धान खरीद करने के लिए प्रेरित किया। डीएम से मिलने वालों में शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार संगल, भाजपा नेता अजय संगल, दिनेश जैन, श्रीपाल, पवन संगल, हरेंद्र चौधरी, सतवीर सिंह, सुनील कुमार, राजीव संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें