फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खो गए मोबाइल फोन से खाते से निकाले 2.60 लाख रुपये

Sat, 26 Sep 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव बहावड़ी निवासी रवि कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल फोन तीन सितंबर को खो गया था, जिसकी गुमशुदगी थाना कोतवाली में छह सितंबर को दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन से दो लाख 60 हजार रुपये चार सितंबर से नौ सितंबर तक निकाल लिए। इसकी जानकारी पीड़ित को उस समय जब वह बैंक गए। उन्होंने 1930 पर शिकायत की थी। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद वह थाने पर शिकायत करने गए तो उन्हें कभी इधर, कभी उधर टरकाते रहे।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच अधिकारी साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें