फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 26 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के 26 नए केस मिले हैं, जबकि पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले 23 लोग ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट में मोहल्ला विकास नगर में 36 वर्षीय युवक, जैन मोहल्ले में 40 वर्षीय व्यक्ति, माजरा रोड निवासी तीन महिलाओं समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। गगन विहार में 28 वर्षीय युवक, रेलपार में 60 वर्षीय व्यक्ति, टीचर कालोनी में 32वर्षीय युवक, गांव भैंसवाल में 41 वर्षीय व्यक्ति, गांव कासमपुर में 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। कस्बा कैराना में 40 वर्षीय बैंककर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

गांव अहमदपुर में 55 व 30 वर्ष की दो महिलाएं व 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। गांव मलकपुर में दो महिलाएं, एक किशोरी समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित के 26 नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित मिले 23 व्यक्ति ठीक हो गए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 190 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें