जिले में 2593 लोगों को लगे टीके
शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में 19 बूथों पर 2593 लोगों को टीके लगाए गए।
बुधवार को 18 से 44 साल के लोगों को 11 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इन बूथों पर 1750 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य था, जिसमें 1366 लोगों को पहली डोज व 73 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इस तरह से 1439 लोगों को टीके लगे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 82.23 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इसके अलावा 45 प्लस के लोगों को आठ बूथ पर टीकाकरण किया गया। इन बूथों पर 1500 के लक्ष्य के सापेक्ष 2254 लोगों को टीके लगे, जिनमें 472 लोगों को पहली डोज व 682 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से इन बूथों पर 76.93 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में 2593 लोगों को टीकाकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को क्लस्टर प्रणाली के तहत थानाभवन ब्लाक के गांव भनेड़ा उद्दा, गुराना, युनूसपुर, बुंटा, जाफरपुर, पलठेड़ी व गढ़ी अब्दुल्ला में और कांधला ब्लाक के गांव भारसी, भनेड़ा, डांगरोल, सुन्ना, भभीसा, अट्टा, रसूलपुर, सल्फा, हुरमजपुर, रामपुर खेड़ी में टीकाकरण होगा। टीकाकरण स्थल पर ही पंजीकरण किया जाएगा।
अफवाहों पर न दें ध्यान, टीकाकरण जरूर कराएं
शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जमीयत उलमा के जिलाध्यक्ष मौलाना आकिल कांधलवी से उनके आवास पर मिलकर कोरोनारोधी टीकाकरण में सहयोग मांगा। मौलाना आकिल ने लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव का तरीका कोविड-19 टीकाकरण है। इसलिए सभी से अपील है कि कोविड-19 का टीकाकरण जरूर करा लें, ताकि इस खतरनाक महामारी पर फतह हासिल की जा सके।