फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, साथी फरार

विज्ञापन
शामली गांव मुडेट में घटना स्थल पर पडी बदमाश की बाइक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इस दौरान एक सिपाही के भी हाथ में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। घायल बदमाश थाना झिंझाना का हिस्ट्रीशीटर है और टॉप-10 सूची में शामिल में था। वह हत्या के मामले में एक साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान पुलिस टीम के साथ मुंडेट नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश मिथुन बावरिया निवासी गांव अलाउद्दीनपुर थाना झिंझाना पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी चमन बावरिया निवासी गांव खन्नू डेरा थाना झिंझाना मौके से फरार हो गया। एक सिपाही कर्मजीत भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ। घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, चार कारतूस व चार खोखा और बिना नंबर की चोरी की बाइक बरामद हुई है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मिथुन थाना झिंझाना का टॉप-10 सूची में शामिल रहा है और हिस्ट्रीशीटर है, जो झिंझाना थाने से हत्या के मामले मे एक साल से फरार चल रहा था। उस पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर थाना झिंझाना के अलावा दिल्ली, चेन्नई आदि में लूट, चोरी, डकैती व हत्या आदि के करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

-------
गलत नाम पते से दिल्ली में रह रहा शातिर
एसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वो पिछले एक साल से दिल्ली में गलत नाम पते से रह रहा था। दिल्ली में भी उसके द्वारा कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। दिल्ली में चोरी व लूट की घटना के संबंध में यह बदमाश गलत नाम-पते से काफी समय तक रोहिणी जेल में निरुद्ध रहा। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह फिर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।

शामली आर्दशमंडी पुलिस द्वारा मुडेट में मुठभेड के बाद पकडा बदमाश- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें