झिंझाना पुलिस द्वारा पकड़ा ईनामी बदमाश
- फोटो : SHAMLI
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
शामली। झिंझाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी एवं मेरठ जोन के टॉप-10 सूची में शामिल अंतरराज्यीय बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश थाना झिंझाना का हिस्ट्रीशीटर है।
शुक्रवार को एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि थाना झिंझाना पुलिस द्वारा खानपुर कला-डेरा भगीरथ रोड पर चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसको घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गया युवक अंतरराज्यीय बदमाश संजू उर्फ संजय निवासी गांव खानपुर कलां थाना झिंझाना निकला। वह मेरठ जोन की टॉप-10 सूची में शामिल था और जनपद फतेहपुर के थाना जीआरपी से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा वह थाना झिंझाना का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर भी है।
बदमाश के कब्जे से तमंचा 315 बोर, कारतूस, पांच किलो डोडा पोस्त और चोरी की बाइक बरामद हुई है। एसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश पर हरियाणा के जनपद रोहतक के थाना जीआरपी, उप्र के जनपद सुल्तानपुर, थाना झिंझाना आदि में चेन स्नेचिंग, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट आदि के 13 रिपोर्ट दर्ज हैं। कई मुकदमों में वह वांछित चल रहा था।