फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से ठगे 24 लाख, पुत्र की हत्या की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर एक तांत्रिक व उसके भाई पर तंत्र विद्या से व्यापार में लाभ दिलाने के नाम पर 24 लाख रुपये की रकम ठगने व इकलौते पुत्र की हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे के मौहल्ला सरावज्ञान निवासी संजीव जैन फल का कारोबार करता है। सामान दूर दराज जनपद व कस्बों में पहुंचाने के लिए गांव मीमला निवासी व्यक्ति की पिकअप गाड़ी लगा रखी थी। आरोप है कि उस व्यक्ति ने व्यापारी संजीव को बहला-फुसलाकर बताया कि उसका भाई तांत्रिक क्रिया करते हुए उसके व्यापार को करोड़ों का लाभ दिला सकता है। जिसके लिए व्यापारी को 2 लाख रकम खर्च करनी होगा। आरोप है कि धीरे-धीरे दोनों भाइयों ने तंत्र विद्या के नाम पर व्यापारी से ठगी करते हुए 24 लाख रुपये की रकम हड़प ली। पीड़ित व्यापारी संजीव का कहना है कि तांत्रिक के जाल में बुरी तरह से फंस चुका था। होश आने के पश्चात उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उसने दोनों भाइयों से दी गई अपनी लाखों की रकम को वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपी तांत्रिक व उसके साथियों ने व्यापारी के इकलौते पुत्र की हत्या करने की धमकी दी। आरोपी तांत्रिक उसके साथियों की धमकी के पश्चात व्यापारी व उसके परिजन दहशत के माहौल में जीने को विवश हैं। शनिवार को पीड़ित व्यापारी संजीव कुमार जैन ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी तांत्रिक व उसके साथियों के विरुद्ध कार्रवाई व अपने परिवारजनों की सुरक्षा करने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें