मश्तगढ गांव में एक मकान में बन रही शराब के लहन को नष्ट करता सिपाही: फोटो स्वंय
- आबकारी विभाग ने कई गांवों में कच्ची शराब की सूचना पर दी दबिश, दो महिलाएं गिरफ्तार कीं
- संदिग्ध वाहनों व ढाबा पर भी टीम ने की चेकिंग, ढाका संचालकों में दबिश से मचा रहा हडकंप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आबकारी विभाग की टीम ने कैराना थाना क्षेत्र कई गांवों में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर दबिश दी। टीम ने मस्तगढ़ व खानपुर कलां गांव में घेर में बन रही दो सौ लीटर लहन को पकड़कर नष्ट कराया और तीस लीटर कच्ची शराब नष्ट कराई। टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया कराया।
बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र के कई गांवों के जंगल में कुछ महिलाएं कच्ची शराब बना रहीं हैं। सहायक आबकारी आयुक्त धर्मेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक अजय यादव, आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र गौतम ने पुलिस के साथ दबिश दी। टीम मस्तगढ़ गांव में एक मकान में शराब बना रही रेखा को गिरफ्तार किया। वहां से बीस लीटर शराब जब्त की और सौ लीटर तैयार लहन को मौके पर नष्ट किया गया। खानपुर कलां में सुनीता को शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए दस लीटर कच्ची शराब को जब्त किया और सौ लीटर लहन को बरामद करते हुए नष्ट किया।
टीम ने कैराना बॉर्डर पर हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग की। टीम ने शामली, कांधला, ऊन, झिंझाना, कैराना आदि स्थानों के ढाबों की चेकिंग की। उन्होंने ढाबा संचालकों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अवैध रूप से शराब बेची तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।