जिले में 228 लोगों को लगा टीका
शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन अभियान के तहत आठ बूथों पर टीकाकरण हुआ। इन बूथों पर एक हजार व्यक्तियों के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 228 व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिले में 22.80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
दुल्हेंडी से अगले दिन मंगलवार को जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर कोरोनारोधी वैक्सीन कोविशील्ड का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिला अस्पताल, सीएचसी शामली, सीएचसी कुड़ाना, सीएचसी ऊन, सीएचसी झिंझाना, सीएचसी थानाभवन और सीएचसी कैराना में टीकाकरण किया गया। इन सभी बूथों पर एक हजार व्यक्तियों को टीके लगाने का लक्ष्य नर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 228 व्यक्तियों को टीके लगाए गए, जिनमें पहली डोज के 218 और दूसरी डोज के मात्र 10 व्यक्तियों को टीके लगाए गए। इस तरह से जिले में 22.80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि सीएचसी झिंझाना पर टीकाकरण शून्य रहा है।