शामली। स्वर्ग आश्रम शामली और जेपी हॉस्पिटल नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा शिविर में 225 मरीजों की जांच की गई। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पांच मरीज चयनित किए गए। शिविर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने फीता काटकर किया।
शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, पेट, आंत, जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग, दांत रोग, कैल्शियम की जांच, ईसीजी, रेंडम ब्लड शुगर की जांच की गई। कैंप में जेपी हॉस्पिटल नोएडा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएन दास ने पेट व आंत रोग, डॉ. डीएस अख्तर ने जनरल फिजिशियन, डॉ. मंसूर ने हृदय रोग और शामली से डॉ. अब्दुल बासित नेत्र रोग, डॉ. अजय वर्मा दंत रोग ने जांच की। शिविर में 225 मरीजों की आखों की जांच करके मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पांच मरीज चयनित किए गए। कैंप संयोजक विनय पांचाल, रवि संगल, श्रेय कुमार आदि सभी डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में समिति के अध्यक्ष ईश्वर प्रकाश गर्ग, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र, सचिव अशोक कुमार, उप मंत्री कोषाध्यक्ष पुनीत कुमार, हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, शरद द्विवेदी, प्रदीप बंसल, डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. ऊनेंद्र कुमार, हरिओम पांचाल, रोहित विश्वकर्मा तरुण, राजेश गुप्ता अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। कैंप का संचालन रविंद्र तिवारी और प्रभात सक्सेना ने किया।