फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 220 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 220 मरीजों की जांच
विज्ञापन

शामली। जिले में शुगर से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी अधिक होती जा रही है।। पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट की ओर से लगाए गए चिकित्सा शिविर में जांच में सबसे ज्यादा हड्डियों में कैल्शियम के 100 और 75 शुगर से पीड़ित मरीज पाए गए ।
रविवार को शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद प्राइमरी विद्यालय में पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट की ओर से चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का ट्रस्ट के अध्यक्ष डाक्टर मोहनलाल गुप्ता ने स्वागत किया। राज्य महिला आयोग की सदस्या व ट्रस्ट की संस्थापिका डाक्टर प्रियंवदा तोमर ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार की जरूरत है। इस मौके पर डाक्टर रवींद्र तोमर और महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर प्रियवंदा तोमर, दंत रोग विशेषज्ञ डाक्टरी मनीष गर्ग ने 220 मरीजों की जांच करके निशुल्क परामर्श दिया। शिविर में निशुल्क ईसीजी, फेफडों, बीएमडी हड्ड्यिों में कैल्शियम की जांच की गई। इस मौके पर कैंप संयोजक डाक्टर अर्जुन वर्मा, उपेंद्र द्विवेदी, घनश्याम पार्चा, पुनीत द्विवेदी, विपिन नेता, विनीत गोयल, मुकेश जिंदल, डाक्टर कृष्णवीर, खुशीराम, ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। डाक्टर रवींद्र तोमर ने बताया कि हड्डियों में कैल्शियम की जांच और शुगर के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी में होरही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-72 बच्चों की जांच की गई
शामली। डॉ डी पी गुप्ता के हॉस्पिटल में निशुल्क बच्चों का चेकअप कैंप लगाया। जिसमें डॉक्टर हिना गुप्ता शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा 72 बच्चों की जांच की गई जिसमें बच्चों में अधिकतर टाइफाइड , बलगम, खांसी की समस्या पाई गई। इस अवसर पर डॉक्टर उपहार गुप्ता, विनीत गोयल, यतेंद्र, नदीम, असद हसन, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें