फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 217 गर्भवती महिलाओं की जांच

विज्ञापन
कैराना सीएचसी पर गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य की जाच करती डाक्टर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर में 217 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई। महिला डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। हालांकि शिविर में कोविड गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 140, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूरा पर 59 व स्वास्थ्य केंद्र पर अर्बन पर 18 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन, शुगर के स्तर की जांच, ब्लड प्रेशर, वजन और अन्य सामान्य जांच की गईं। सभी जगहों पर कैंप में गर्भवती महिलाओं की भीड़ जुटी रही। सीएचसी पर कैंप में कोविड गाइडलाइन का अनुपालन नहीं हुआ। महिलाएं मास्क नहीं लगाए थीं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था।
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कुल 217 गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उनके स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना कम होती हैं। अगर किसी गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है तो उसका अल्ट्रासाउंड भी नि:शुल्क कराया जाता है। उन्होंने बताया कि पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 5 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसी महिलाओं के फॉर्म भरकर जमा किए गए।

कैराना सीएचसी पर गर्भवती महिलाओ के कार्ड बनाने के दौरान सोशल डिस्टेंस की उडती धज्जिया- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें