फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली मोहल्लों में हो रही चुनाव में हार जीत की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मतदान खत्म होने के बाद अब शहर के चौराहों, चाय की दुकानों, बस अड्डों पर प्रत्याशियों की हार जीत के कयास लग रहे हैं। हर कोई अपने अपने तर्क दे रहा है। कोई भाजपा को जिता रहा है तो कोई सपा को। अमर उजाला ने शहर के कुछ स्थानों पर जाकर माहौल परखा।
विज्ञापन

वर्मा मार्केट स्थित पप्पू की चाय की दुकान पर जमा लोग चुनावी चर्चा में मशगूल थे। चाय पी रहे दीपक नाम के युवक ने कहा शहर में तो भाजपा आएगी। तभी वहां बैठा मोबीन बोला साइकिल भी कम नहीं चली। उधर, शिवपाल का कहना था कि जाटों ने दिन में कांग्रेस को वोट दी, लेकिन कुछ देर बाद सब फूल पर चलने लगे। रामकुमार बोले अब तो पूरा मसला गुर्जर, जाट और ठाकुरों की वोट पर टिका है। भिक्की मोड़ स्थित दुकान पर भी शाम को यही चर्चा चल रही थी। एक युवक ने कहा कि शहर में तो एकतरफा कमल चला है तो दूसरा युवक बोला साइकिल भी कम नहीं चली। कांग्रेस को भी वोट मिला है। प्रवीण जैन का कहना था कि भाजपा की जीत नकुड़ गंगोह तय करेंगे। बाकी 23 मई को मतगणना के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें