शामली। कैराना लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जिले की तीनों विधानसभाओं को 11 जोनल और 92 सेक्टरों बांटा गया है। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेेटों की तैनाती की गई है।
कैराना विधानसभा में चार थानाभवन विधानसभा में चार जोन, शामली विधानसभा में तीन जोन मुख्यालय बनाए गए हैं। डीएम के मुताबिक कैराना विधानसभा में जयभारत इंटर कालेज चौसाना, डीएवी ऊन, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, कैैैराना पीडब्लयूडी निरीक्षण भवन में जोन मुख्यालय बनाए गए है। थानाभवन विधानसभा के लिए लाल बहादुर शास्त्री गढ़ीपुख्ता, लाला लाजपत राय इंटर कालेज थानाभवन, जूनियर हाई स्कूल भैसवाल, जनता इंटर कालेज बाबरी, शामली विधानसभा में थाना कोतवाली शामली, इंटर कालेज लिसाढ़ हिंदू इंटर कालेज कांधला को जोन मुख्यालय बनाया गया है। उधर, रिजर्व में जोनल मजिस्ट्रेट के रुप में जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती, राजकीय डिग्री कालेज कांधला के प्रधानाचार्य अतुल शर्मा को रखा गया है। 14 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिर्जव में रखा गया। डीएम के मुताबिक लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए ईवीएम के लिए 31 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं।