फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

कांधला। थाने के उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल फरवरी में शराब पकड़े जाने में पुलिस पार्टी पर फायरिंग के आरोपी मंजीत फरार चल रहा है। उसके खिलाफ कोर्ट से अनुमति लेकर पुलिस ने धारा 82 का नोटिस चस्पा किया है।
महिला से छेड़छाड़ का आरोप
कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार को कस्बे में खरीदारी करने आई थी। महिला खरीदारी कर ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। ई-रिक्शा में किवाना मार्ग रेलवे फाटक के पास एक शराबी युवक भी सवार हो गया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
गढ़ीपुख्ता। गांव भैंसवाल में शनिवार दोपहर विद्युत चेकिंग के दौरान करीब आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जेई रवि शंकर ने बताया कि इनके पहले से बिजली का बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटे गए थे, इसके बाद भी इन घरों में बिजली चोरी करते पाए गए। जेई ने बताया कि पुलिस में आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने की तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर दस हजार से अधिक बकाया बिल है, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। चेकिंग के दौरान उनके साथ संविदाकर्मी जसवंत, पवन, अंकित, विनोद, मदन, भूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दंपति को मारपीट कर घायल किया
शामली। गांव बलवा निवासी आसिफ ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मामूली विवाद में गांव के युवक ने उसे व उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने सीएचसी में उपचार कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें