फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन की रिहाई से दुनिया में बढ़ी देश की शान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनंदन की रिहाई से दुनिया में बढ़ी देश की शान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। देश के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की सकुशल रिहाई पर जश्न का माहौल है। इसे लेकर शहर के गंगा मंदिर में महिलाओं ने भारत के अभिनंदन का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने कहा कि अभिनंदन की रिहाई से दुनिया में देश की शान बढ़ी है।
शहर के गंगा मंदिर में महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहर की महिलाएं शामिल हुई। उन्होंने अभिनंदन की रिहाई पर मिठाई बांटी और खुशी मनाई। अभिनंदन को देेश की शान बताया। योग समिति की जिला प्रभारी डॉक्टर कुमुद शर्मा और प्रममुख समाजसेवी वीना अग्रवाल ने कहा कि जिस मजबूती से हमारी सेना ने दुश्मन को उनके घर में घुसकर मारा । उसके बाद अपने विंग कमांडर अभिनंदन को सुरक्षित बिना शर्त पाकिस्तान से देश में वापस लाने से हमारे देश का सीना विदेशों में गर्व से ऊंचा हो गया है। कार्यक्रम में पूनम गोयल, कुसुम लता, पिंकी अग्रवाल, गीता गोयल,शिखा गोयल ,मोनिका गर्ग, पूनम आर्या, रविता निर्वाण, प्रियंका बंसल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

देश केे कमांडर पर गर्व है
हमारी सेना ने दुनिया में अपनी पहचान कराई है। इसी कारण आज सब देश इस मसले पर भारत के पक्ष में आ गए हैं। इसी दबाव की वजह से पाकिस्तान को हमारे विंग कमांडर को छोड़ना पड़ा। देश को अपने बहादुर कमांडर पर गर्व है।
विनीता
कमांडर ने देश का दिल जीता
हमारे विंग कमांडर ने बहादुरी का परिचय देकर जिस तरह गोपनीय दस्तावेज नष्ट किए और पाकिस्तान केे हाथ नहीं लगने दिए । उनके इस दिलेर कार्य ने देश का दिल जीत लिया है। हमें ऐसे वीर जवानों पर नाज है।
प्रिया
सरकार और सेना की संयुक्त कामयाबी
हमारे प्रधानमंत्री ने विदेश यात्राओं के माध्यम से विदेशों में भारत की पहचान बनाई। मजबूत रिश्ते बनाए। उनका ही नतीजा आज दुनिया के सामने हैं। अमेरिका, फ्रांस जैसा देेश पाकिस्तान के खिलाफ है। ये देश की सरकार की कामयाबी है।
प्रीति
देश की सेना पर गर्व
हमें अपनी मजबूत सेना पर गर्व है। जिस ढंग से उन्होंने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को मारा है वह काबिल एक तारीफ है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। भारत की ताकत के आगे ही पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े।
आरती
पाक पर सख्ती जारी रहे
हमारे विंग कमांडर सकुशल भारत लौटे ये हमारे लिए गर्व की बात है। हमें अपनी सेना पर गर्व है, लेकिन अभिनंदन की रिहाई से पहले जिस तरह पाकिस्तान ने उन पर दबाव बनाकर उल्टे सीधे वीडियो बनवाए वो निंदनीय है। सरकार और सरकार को पाकिस्तान पर ओर सख्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन

महिमा
देश की बढ़ी शान
हमारी सेना की ताकत देखकर ही पाकिस्तान घबरा गया। उसे पता है कि यदि भारत अपनी पर आ गया तो उसे भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। पानी को भी तरस जाएगा। पड़ोसी देश भी उससे नाराज हैं और चारों तरफ से घिरता देख ही वो हमारे विंग कमांडर को छोड़ने पर मजबूर हुआ है। इससे हमारे देश की शान बढ़ी है।
रूबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें