फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे मे घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

कांधला। कांधला-बुढ़ाना रोड पर बाइक का टायर फटने से घायल बाइक सवार में से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूूसरे घायल को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी मुरसलीम पुत्र मुस्तकीम कस्बे के मोहल्ला जन्नत कालोनी निवासी 40 वर्षीय अफसर पुत्र जमील के साथ जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली के गांव परासौली में एक ईंट भट्ठे पर कार्य करते हैं। शुक्रवार शाम को दोनों कार्य समाप्त कर बाइक पर सवार होकर वापस कस्बे में लौट रहे थे। जैसे हीं दोनों बाइक सवार कांधला-बुढ़ाना मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अचानक बाइक का अगला टायर फट गया। टायर फटने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बाइक के गिरने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को कस्बे के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान घायल अफसर ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में उसको सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें