शामली। हिंदू महिला महाविद्यालय में बीए और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, नाटिका, कविता का मंचन किया गया। मिस फेयरवेल कार्यक्रम के लिए छात्राओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। निर्णायक मंडल में शामिल डॉक्टर मोनिता, डॉक्टर नीरज ने मिस फेयरवेल पारस निर्वाल और मिस ब्यूटी नीशु मलिक ने विजेता घोषित किया गया। प्राचार्या डॉ. मंजूू गर्ग ने मिस उनको ताज पहनाकर शुभकामना दी। मौके पर महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूूद रहीं।
अंताक्षरी का आयोजन
शामली। रेलवे रोड स्थित श्रीसत्यनारायण शिशु मंदिर में कक्षा चतुर्थ व पंचम के मध्य आंगल भाषा अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह, लोकेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। कक्षा-पंचम से शोभित ऐरन, अरीबा अंसारी, आर्यन कुमार, कक्षा चतुर्थ से गोपाल प्रजापति, प्राची, अंशिका मित्तल सर्वश्रेष्ठ घोषित किए गए। मौके पर शिवम संगल, कृष्णा कुमार शर्मा, वर्षा सिंघल मौजूद रहे।