फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में निशुल्क चश्मों का वितरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सोमवार को नगरपालिका में मानव अधिकार संगठन एवं जिला अंधता निवारण कार्यक्रम द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क नजदीक के चश्मों का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अखिलेश सिंह और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर वीपी सिंह ने लोगों की आंखों की जांच की। इस दौरान करीब 58 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम में सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर, संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, महासचिव डाक्टर अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष रवि संगल, राकेश गर्ग, रामकुमार वर्मा, विपिन गोयल, रामकुमार वर्मा, रामकुमार राय, खुशीराम अरोरा, रोबिन गर्ग, मालिनी गर्ग, बीना अग्रवाल, शशि गोयल, अनिता गोयल, अंजलि गर्ग, डा. मोहनलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें