सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया
शामली। वीवी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना की प्रथम व द्वितीय इकाई के शिविर में प्राचार्या डॉक्टर वंदना ने कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति व स्वच्छता का प्रचार करने पर जोर दिया।
रविवार को वीवी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई के शिविर शहर के मोहल्ला रामसागर माजरा रोड पर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डाक्टर वंदना ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, वंदेमातरम् तथा लक्ष्य गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर भूपेंद्र कुमार, डाक्टर मंजू मगन ने सात दिन तक चलने वाले शिविर की कार्ययोजना प्रस्तुत की। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति व स्वच्छता का प्रचार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र कुमार, डॉक्टर मंजू मगन ने छात्र-छात्राओं की टोलियां बनाकर आर्थिक, शैक्षिक, स्वच्छता हेतु सर्वेक्षण के आंकड़े इकट्ठा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर हर्ष धीमान, आर्यन, उज्ज्वल, आशुतोष, अंशुल, दीपक कुमार, सुमित कुमार, हरिओम, तरुन्नुम, अर्शी, अंजुम, आंचल शर्मा, सोनिया, सिमरन, शीबा आदि का सहयोग रहा।