फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुचर की भूमि से कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुचर की भूमि से कब्जा हटवाया
विज्ञापन

जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बिजलीघर के समीप पशुचर की लगभग एक सौ बीघा भूमि से कब्जा हटवाया।
शनिवार को राजस्व टीम ने ट्रैक्टर चलवा कर पशुचर की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। टीम में राजस्व निरीक्षक रूपराम, लेखपाल अंकुर कुमार, चकबंदी एसीओ आदेश कुमार, कानूनगो बेनी सिंह, लेखपाल धर्मेंद्र सिंह और चौकी के एसआई पवन कुमार सैनी मौजूद रहे। उधर, राजस्व टीम नागल रोड स्थित पशुचर की भूमि की पैमाईश करने में शाम तक जुटी रही। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जे को चिन्हित कर शासन को रिपोर्ट कार्रवाई हेतु भेजी जाएगी। विदित हो कि दो दिन पहले डीएम अखिलेश सिंह ने निरीक्षण कर अधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। इस भूमि पर कुछ लोगों ने गेहूं की फसल बोकर अवैध कब्जा कर रखा था।
डीएम ने गोवंश की जानकारी ली
जलालाबाद। डीएम अखिलेश सिंह ने गांव दखौड़ी जमालपुर और उमरपुर में पहुंचकर खुले घूम रहे गोवंश के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दोनों गांव में रेशम विभाग की सैकड़ों बीघा खाली पड़ी भूमि पर प्रशासन की ओर से गौवंश के विश्राम हेतु शेड की व्यवस्था करने और चारा-पानी की व्यवस्था करने के निर्देश ग्राम प्रधानों को दिए।
विज्ञापन

पांच गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे
जलालाबाद। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय आनंद ने बताया कि कस्बे में खुले में घूम रहे पांच गोवंश को पकड़कर कस्बे की गोशाला में भिजवाया। थानाभवन से भी कई गोवंश पकड़कर गोशाला में भेजा गया है। ईओ ने बताया कि गौवंश को ठंड से बचाने के लिये अलाव हेतु सूखी लकड़ियों की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

विचार विमर्श किया
जलालाबाद। मदरसा दारुल उल उलूम में जमीयत ए उलेमा हिंद की बैठक मौलाना अय्यूब हसन की सदारत में हुई, जिसका संचालन शहर काजी तारिक हुसैन साहब ने किया। बैठक के दौरान कौम में फैली बुराइयों को दूर करने, नेक रास्ते पर चलने की बातें हुई। इस दौरान कस्बा जलालाबाद की जमीयत ए उलेमा हिंद की कमेटी बनाई गई। कमेटी में मौलाना वसीम अहमद को सदर, शहर काजी तारिक हुसैन को उप सदर, जीशान काजमी को कमेटी का सेकेट्री बनाया गया । बैठक में कस्बे के इनामुल हक, मौलाना याकूब, वसीम अहमद, नसीम अहमद, यासीन अहमद, यामीन अहमद, नसीम राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें