फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट चिकित्सकों ने एसडीएम को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल ट्रस्ट ने प्राईवेट चिकित्सकों को चिकित्सीय प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार का सम्मानजनक अधिकार देने के साथ चिकित्सा मित्र घोषित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राईवेट चिकित्सक मेडिकल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर मोहम्मद अदनान के नेतृत्व में प्राईवेट चिकित्सकों ने एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने सीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि प्राईवेट चिकित्सकों के हित के लिए ट्रस्ट काफी लंबे समय से संघर्षरत हैं। प्रदेशभर में आरएमपी आयोग बनाकर प्राईवेट चिकित्सकों को चिकित्सा प्रशिक्षण देने, लगभग 20 लाख ग्रामीण आरएमपी चिकित्सकों को चिकित्सा मित्र घोषित करने, उनका पंजीकरण करने, चिकित्सा मित्र घोषित होने तक उनका उत्पीड़न बंद करने से समेत विभिन्न मांगे की। इस अवसर पर हाजी नूरमोहम्मद, जिलाध्यक्ष डाक्टर महबूब अली, कासिम सैफी, डाक्टर अमीरूदीन, डाक्टर वसीम, डाक्टर साजिद आदि मौजूद रहे।
--
होमगार्ड को घायल वाले के खिलाफ मुकदमा
कैराना। बाइक सवार ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को घायल करने के मामले में पीड़ित के बेटे की तरफ से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी विनोद ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पिता विजय 31 दिसंबर को सुबह बाइक द्वारा कांधला थाने में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान कांधला रोड पर ऊंचागांव के निकट अज्ञात वाहन से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
किशोरी को बहला ले गया पड़ोसी
कैराना। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मोहल्ला निवासी पीड़ित ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि बुधवार की रात्रि में उसकी नाबालिग बहन घर पर सोयी हुई थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले का युवक अपने भाई ओर मां के सहयोग से उसकी बहन को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें