थानाभवन। होली मदर एकेडमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन वितरित की गई। स्कूल के प्रबंधक संगीत गोयल ने कस्बे ही एक गरीब बुजुर्ग संतोष पत्नी रामपाल निवासी कांशीराम कॉलोनी को सिलाई मशीन भेंट की। मौके पर प्रधानाचार्य उमेश शर्मा, सुधीर सैनी, प्रदीप राणा, निदा, सना, शिखा, हिमानी, स्वाति, प्रिया, फरहा, मोहिनी, दीक्षा, नीरू, पायल, पूनम, अंजलि, सविता, अनुराधा, निशा, नीलम, पूजा आदि मौजूद रहे।