कैराना। आंतरिक गुणवत्ता निश्चयन समिति और विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के भाषा और संवाद कौशल विकास के लिए ईएसपीडी क्लब का शुभारंभ किया गया।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर चमन लाल ने किया। कहा कि वर्तमान प्रतियोगी परिदृश्य में छात्र-छात्राओं को तकनीकी तथा विभिन्न कौशलों में पारंगत होना समय की मांग है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष तथा ईएसपीडी क्लब की संयोजिका डॉ. नीतू त्यागी ने आईसीटी व्याख्यान के माध्यम से अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संवाद कौशल के माध्यम से लिए छात्र-छात्राओं को सशक्त वक्ता बनने के टिप्स दिए। आंतरिक गुणवत्ता निश्चयन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने ताया कि महाविद्यालय के पुस्तकालय तथा ई पुस्तकालय में व्यक्तित्व एवं भाषा कौशल विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में पुस्तकें जर्नल तथा पत्रिकाएं आदि पठन पाठन सामग्री उपलब्ध है। स्वयं प्राध्यापकों द्वारा संकलित शव्दकोष भी छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है। डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के समस्त संसाधनों का श्रेष्ठतम उपभोग छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है, जिसका वे पूर्णत: लाभ उठा सकते हैं।