फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित भूरा गैँग का सक्रिय सदस्य पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
(दिल्ली और गाजियाबाद के ध्यानार्थ)
विज्ञापन

- दिल्ली में होटल व्यवसायी से मांगी थी 50 लाख रुपये की रंगदारी
- गाजियाबाद के इंदिरापुरम मॉल में गोली चलाकर दहशत फैलाई थी
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दिल्ली के होटल व्यवसायी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में अमित भूरा गिरोह का सक्रिय सदस्य संजय उर्फ सोनू को पुलिस मुठभेड़ में गोहरनी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

शनिवार रात आदर्श मंडी पुलिस गोहरनी बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संजय उर्फ सोनू निवासी बिजवाड़ा थाना बिनौली को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी सुनील सहरावत ने पत्रकारों को बताया कि पकड़ा गया संजय कुख्यात बदमाश अमित भूरा व विनीत सरनावली गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। इसने दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र से एक होटल व्यवसायी से पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। वर्ष 2016 में गाजियाबाद में इंदिरापुरम में एक मॉल में फायरिंग करके दहशत फैलाने का मामला भी इसके खिलाफ दर्ज है। रिपोर्ट दर्ज कर संजय का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें