फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स के छात्रों ने थानाभवन में जीते 17 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्रों ने थानाभवन के अर्पण पब्लिक स्कूल में हुई जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के छात्रों ने 17 पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने थानाभवन के अर्पण पब्लिक स्कूल में 26-27 सितंबर को स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता में सिल्वर बेल्स के छात्रों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए सात गोल्ड, सात सिल्वर व पांच कांस्य मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के आठ छात्र-छात्रा शिवम पंवार, जीशान अली, तान्या, अंशिका तालियान, वैशाली, विधि पंवार, कनिष्का तरार एवं ईशा पुंडीर का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया गया है। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर टीम कोच व मैनेजर विजय सैनी, दिलीप गुप्ता, रजनी मलिक, सतीश भारद्वाज आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें