नींव में पानी पहुंचने से मकान में आई दरारें
कैराना। मोहल्ला खैलकलां निवासी हाफिज यासीन ने एसडीएम को दिए गए पत्र में बताया कि लगभग छह माह पूर्व एक मोबाइल कंपनी की ओर से उसके मकान की बराबर में एक गड्ढा खोदा गया था, इसको आज तक भी बंद नहीं किया गया। अब बरसात के कारण गड्ढे का आकार पानी भरने से बढ़ता जा रहा है, जिससे उसके मकान की नींव में पानी पहुंच गया है और मकान में दरारें आ गई है। ऐसे में मकान गिरने का भी अंदेशा है। पीड़ित ने गड्ढा बंद करवाकर मकान गिरने से बचाने की गुहार लगाई है।
जल निगम की लापरवाही से आई मकान में दरार
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी किसान अमित ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि गांव में जल निगम द्वारा पानी की सप्लाई देने के लिए पूरे गांव में पाइप लाइन को बिछाया गया था। मानक के अनुरूप समान न लगाए जाने के कारण पूरी पाइप लाइन में लिकेज हो गया और इस कारण मकान में दरारें आ गई है। इसके कारण उसके मकान को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से अपनी समस्या के समाधान की मांग की है।