शामली।
अधिशासी अभियंता सुधीर भारती ने बताया कि बरसात के चलते कुछ समय के लिए विद्युत वितरण खंड द्वितीय खेड़ीकरमू कार्यालय जलभराव के चलते कुछ समय के लिए स्थानांतरित किया जा रहा है। बताया कि कार्यालय प्रांगण में जलभराव के कारण निकासी न होने के चलते उपभोक्ता नहीं पहुंच पा रहे है। जिसके चलते उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने के लिए उपखंड कार्यालय प्रथम सिटी बिजलीघर हनुमान रोड निकट शिवचौक पर अस्थाई कार्यालय बनाया गया है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बरसात चलने तक सभी कार्य उपखंड कार्यालय पर ही कराने की अपील की है।