फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू में हुआ स्पोर्टस एकेडमी का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू में मन्नू बाई मुनव्वर मंसूरी स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, रणदीप सिंह चंदन और हरफुल रहे। उन्होंने ग्रामीण अंचल के सभी युवकों को खेलों की ओर अधिक से अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ते जा रहे हैं। सभी भर्ती में स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के लिए अलग से कोटा निर्धारित होता है। जिसके चलते उन्होंने ग्रामीण अंचल के सभी युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों की ओर भी अधिक ध्यान देते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं स्पोर्ट्स अफसर हरफुल सिंह व रणदीप सिंह चंदन ने भी युवाओं को खेलों की ओर अधिक ध्यान देने की बात कही। स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि एकेडमी में निशानेबाजी के साथ ही कबड्डी, बॉक्सिंग, कुश्ती, स्केटिंग खेल का प्रशिक्षण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कोच द्वारा दिया जाएगा। इस दौरान क्लब संरक्षक रणदीप सिंह, राजकुमार, देशपाल राणा, विक्रम सिंह चंदन, खेड़ीकरमू के पूर्व प्रधान मुनेश, मदनलाल, नदीम, कोच जितेंद्र, यशपाल राणा, डॉ. ओमबीर, दीपक मलिक, विकास, मनीष, दीपक, नमन जैन, सुल्तान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें