फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी सी बारिश से शामली रोडवेज बस अड्ड़े परिसर में मिट्टी की बनी दल- दल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बस अड्डे पर मुसाफिरों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

शामली।
नगरपालिका परिषद के किराए के भवन में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का बस अड्ड़ा सालों से चल रहा है। रोडवेज डिपो की भूमि के अभाव में शामली रोडवेज बस अड्ड़े को अस्थायी रुप से रोडवेज डिपो घोषित करके कार्य चलाया जा रहा है। यहां पर एआरएम व रोडवेज बस अड्डे के कर्मचारी काम कर रहे हैं। बस अड्ड़े परिसर में खंड़जा लगाया हुआ है। बरसात होने के बाद जमीन के नीचे से मिट्टी निकलने से दलदल बन जाती है।
विज्ञापन

बस अड्डे परिसर में रोडवेज बसों के आने व जाने से दल दल से यात्रियों व रोडवेज कर्मियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। शामली रोडवेज डिपो के एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि बस अड्डे परिसर में बरसात के दौरान मिट्टी की दलदल होने के मामले में नगर पालिका परिषद को अवगत करा चुके हैं। शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन पति राजेश्वर बंसल ने बताया कि नगरपालिका परिषद ने रोडवेज को किराए में भवन दे रखा है। रोडवेज की दल दल की सफाई कराने का अधिकार है। वह अपने संसाधनों से यह व्यवस्था करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें