फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने सुना समाधन दिवस में अकेले सुनी समस्याएं, नहीं दिखे राजस्व अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए थानों में आयोजित होने वाला समाधान दिवस अब महज मजाक बनकर रह गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी की संयुक्त मौजूदगी में होने वाले समाधान दिवस में शनिवार को कोतवाली में राजस्व अधिकारी नहीं दिखाई दिए। पुलिस अधिकारी अकेले ही समस्या का निस्तारण करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में दोपहर 12 बजे बाद पुलिस मौजूद रही। एएसपी श्लोक कुमार समाधान दिवस में अकेले जनसमस्याएं सुनते रहे, लेकिन राजस्व अधिकारी कहीं दिखाई नहीं दिए। इस दौरान समाधान दिवस में पांच लोगों के विभिन्न मामलों में शिकायती पत्र आए, जिनमें से एक का भी मौके पर नहीं निस्तारण नहीं कराया जा सका। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा के अनुसार एक राजस्व अधिकारी आए थे, लेकिन बाद में किसी काम के चलते चले गए थे। एसडीएम का कहना है कि वह तो स्वयं आदर्शमंडी थाने में समाधान दिवस में थे, लेकिन लेखपालों की तो अभी हड़ताल चल रही है। राजस्व अधिकारी पहुंचे या नहीं इसके बारे में जानकारी की जाएगी। उधर, एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य और सीओ एके सिंह ने जनसस्याएं सुनी। इस दौरान थाने में उनके सामने कई फरियाद आई। सीओ और एसडीएम ने शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराने का प्रयास किया। कई शिकायतों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें